कहीं आसमाँ के नीचे
ज़मी से ऊपर
किसी बादल की तरह
चाँद सितारों को अपने आँचल में लेकर
तुम्हारे ख्वाबों में आऊँ
कुछ यूँ सताऊँ
तुम्हारी नींद चुराऊँ
बेचैनी बढाऊँ…
तुम्हारा ख्याल बन जाऊँ
कोई अह्सास बन जाऊँ
हवा की तरह
हवा में मिल जाऊँ
तुम्हे छू जाऊँ
प्यार जताऊँ
कोई ओस की छोटी
बूँद बन जाऊँ
किसी फ़ूल की खुशबू ले
साँस में बस जाऊँ
कदमों की हल्की आहट बन जाऊँ
आसमाँ के नीचे
ज़मी से ऊपर
बादल के बीच तुम्हे बुलाऊँ
तुम्हे बादल बनाऊँ
थोडी आवारा बन जाऊँ
कुछ बावरी हो जाऊँ
आसमाँ के नीचे
ज़मी से ऊपर
बादल की तरह उडती जाऊँ
तुमसे मिल जाऊँ
बरस जाऊँ ....
तरस जाऊँ.....
........
तुम्हारे ख्वाबो में आऊँ…
ज़मी से ऊपर
किसी बादल की तरह
चाँद सितारों को अपने आँचल में लेकर
तुम्हारे ख्वाबों में आऊँ
कुछ यूँ सताऊँ
तुम्हारी नींद चुराऊँ
बेचैनी बढाऊँ…
तुम्हारा ख्याल बन जाऊँ
कोई अह्सास बन जाऊँ
हवा की तरह
हवा में मिल जाऊँ
तुम्हे छू जाऊँ
प्यार जताऊँ
कोई ओस की छोटी
बूँद बन जाऊँ
किसी फ़ूल की खुशबू ले
साँस में बस जाऊँ
कदमों की हल्की आहट बन जाऊँ
आसमाँ के नीचे
ज़मी से ऊपर
बादल के बीच तुम्हे बुलाऊँ
तुम्हे बादल बनाऊँ
थोडी आवारा बन जाऊँ
कुछ बावरी हो जाऊँ
आसमाँ के नीचे
ज़मी से ऊपर
बादल की तरह उडती जाऊँ
तुमसे मिल जाऊँ
बरस जाऊँ ....
तरस जाऊँ.....
........
तुम्हारे ख्वाबो में आऊँ…



