
थोड़ी शाम दे दो
लगा दूँ
जिंदगी का तड़का....
चटक कर पहर जब
बदलने लगे
स्वाद जीने का
उसमें आने लगेगा...
मेरे हाथ की
शाम का जायका
पसंद है
बखूबी जानती हूँ
....पर
कहाँ रोज़ देते हो
शामें मुझे...
कि पसंद मैं तुम्हारी
निभाती चलूँ
POEMS IN HINDI moments....thoughts....emotions....analysis..... descriptions...reflections....expressions....impressions.....my words....my feelings
Read in your own script
Roman(Eng)
Gujarati
Bangla
Oriya
Gurmukhi
Telugu
Tamil
Kannada
Malayalam
Hindi
Via chitthajagat.in
4 comments:
हो जाती कविता
बातें छोटी छोटी
शब्द आप के हों
waah kya baat hai... kya shabda...!
नये बिंबो के साथ जायकेदार लगी यह कविता !!
kavita sundar. chitra sundar hai.
Post a Comment