Monday, March 23, 2009

नि:शेष












कोई धुन
इस तरह
जल उठे....
संगीत की लौ
जग चले...
हौले हौले सही
भस्म हो
तरंग की लहर में
दफ्न हो...
ना रहे
अवशेष कुछ...
खाक भी
आत्मसात हो
रौशनी....
बस रौशनी हो....
धुन की नोक पर
और कुछ नहीं....
.......

कुछ इस तरह का गीत हो....
सोख कर
अंतर्ध्वनि...

आलोक ही
बस शेष हो....

7 comments:

अनिल कान्त : said...

बहुत अच्छा लगा पढ़कर ....खासकर ये पंक्तियाँ

रौशनी....
बस रौशनी हो....
धुन की नोक पर
और कुछ नहीं....

दिनेशराय द्विवेदी Dineshrai Dwivedi said...

ऐसी चाह?
आलोक ही
बस शेष हो....
कौन है वह?
पतंगा?
दीवाना?
बस कि
जीवित रहे
शमा

विनय said...

बहुत सुखद अनुभूति हुई आपकी रचना पढ़कर!

Anonymous said...

Hi, it is nice to go through ur blog...well written..by the way which typing tool are you suing for typing in Hindi..?

i understand that, now a days typing in an Indian language is not a big task... recently, i was searching for the user friendly Indian language typing tool and found.. " quillpad". do u use the same..?

Heard that it is much more superior than the Google's indic transliteration...!?

expressing our views in our own mother tongue is a great feeling...and it is our duty too...so, save,protect,popularize and communicate in our own mother tongue...

try this, www.quillpad.in
Jai..Ho...

neeshoo said...

बेजी आपकी ये कविता पढ़ मैं तो निशब्द हो गया हूँ । कम कविता पढ़ी है इस सशक्त स्वरूप में । शब्द चयन और उसकी अभिव्यक्ति का फैलाव अनंत है । एक शब्द चुने है आपने गुलशन से ।

सुशील कुमार छौक्कर said...

आप बहुत सुन्दर ढ़्ग से कम शब्दों में गहरी बात लिख देती है। बहुत ही सुन्दर रचना।

vandana said...

sach aapne to dil jeet liya............bahut hi gahrai hai aapki rachna mein.